मेरी दो महबूबा है यारो दोनो मुझको प्यारी हैं ,
एक से दुनिया रूठी रहती एक दुनिया को प्यारी हैं
दोनो मुझसे पूछा करती किससे तेरी यारी है
मैं म्यकस अक्सर यही कहता दोनो से याराना है |
कुछ दिन इसके संग मे रह लू फिर तेरे संग भी आना है
बहुत सोच कर किया फ़ैसला ,जीवन को स्वीकार किया |
उसकी याद भुला कर दिल से जी भर कर इससे प्यार किया
इसने मुझको खूब सताया कभी हंसाया कभी रुलाया |
कभी इज़्ज़त की चादर देती बीच सड़क पर कभी नचाया
थक हार कर जब चूर हुआ बेबस और मजबूर हुआ |
.
फिर मौत को पास बुलाया यारी जोड़ी गले लगाया
आँखे भर कर उससे बोला तू भी मुझको प्यारी है
प्रियतम अपने संग मे ले चल अबकी तेरी बारी है

No comments:
Post a Comment